Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Adityapur News: IDTR में प्लेसमेंट इंचार्ज के ट्रांसफर के विरोध के बाद 16 अप्रैल तक क्लास सस्पेंड

Adityapur News: आदित्यपुर के इंडो डेनिश टूल रूम (IDTR) में सोमवार को प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली के अचानक हुए तबादले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था. सुमित कोली के समर्थन में सैकड़ों छात्रों ने सोमवार को संस्थान के मुख्य गेट पर धरना देते हुए रास्ता पूरी तरह जाम कर दिया था. इस गतिरोध और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए संस्थान प्रबंधन ने औपचारिक निर्णय लेते हुए 16 अप्रैल तक सभी क्लास सस्पेंड कर दी हैं. 

सुमित कोली की अपील रही बेअसर
सोमवार को हुए प्रदर्शन के दौरान हालात को बिगड़ता देख खुद सुमित कोली ने छात्रों के बीच पहुंचकर उन्हें समझाने और शांत रहने की अपील की थी. छात्रों का तर्क था कि सुमित कोली उनके करियर और प्लेसमेंट के लिए सबसे बेहतर काम कर रहे हैं, इसलिए उनका ट्रांसफर रद्द होना चाहिए. 

प्रबंधन ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया है, लेकिन 16 अप्रैल तक का समय स्थिति को शांत करने के लिए "कूलिंग पीरियड" के तौर पर देखा जा रहा है. अब यह देखना होगा कि 16 अप्रैल के बाद जब कक्षाएं दोबारा शुरू होंगी, तब छात्र अपनी मांग पर कायम रहते हैं या प्रबंधन बीच का कोई रास्ता निकालता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !