Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Jamshedpur News : आजाद नगर में दो कारों की जोरदार टक्कर, टला बड़ा हादसा

Jamshedpur News : आजाद नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। आयशा मर्लिन के सामने दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की इटियोस कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी वरना कार से जा टकराई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के कारण नाली का स्लैब सड़क किनारे रखा हुआ था। इटियोस पहले उसी स्लैब से टकराई, जिससे उसके आगे और पीछे के टायर फट गए और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए मौके पर जुटी भीड़ को हटाया। पुलिस की तत्परता से जल्द ही हालात सामान्य हो गए।
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !