Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Ranchi News: डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi: भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रांची के डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


महापुरुष के विचारों को किया याद
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सामाजिक समानता, न्याय और अधिकारों के लिए डॉ. अंबेडकर द्वारा किए गए संघर्ष को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।



इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !