Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Seraikela Accident: एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर की टक्कर में एक की मौत, कई अन्य घायल

Seraikela: सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-रांची नेशनल हाईवे संख्या 33 पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां चौका और चांडिल के बीच मुखिया होटल के पास बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।

एक की मौके पर मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल
इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन चौड़ा गांव से टाटा की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !