Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Ranchi Big News: रांची में बर्थडे पार्टी में महिला डेंटिस्ट को नशीला पिज्जा खिलाकर दुष्कर्म, आरोपी बंगाल से गिरफ्तार

Ranchi Big News: जमशेदपुर की रहने वाली और रांची में एमडीएस की तैयारी कर रही एक महिला डेंटिस्ट के साथ 9 अप्रैल की रात खौफनाक वारदात हुई. पीड़िता को उसकी एक सहेली ने लालपुर स्थित आवास पर जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था. रात करीब 8 बजे केक काटने के बाद पार्टी में मौजूद दानिश नामक युवक ने छात्रा को पिज्जा खिलाया. आरोप है कि पिज्जा खाते ही छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेसुध होकर पास के कमरे में सोने चली गई. इसी दौरान दानिश ने कमरे में घुसकर युवती की बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया.

अस्पताल में भर्ती होने पर खुला मामला
घटना के अगले दिन पीड़िता की मानसिक और शारीरिक स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद 11 अप्रैल को उसे रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची लालपुर पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया. पीड़िता ने बताया कि उसे जानबूझकर नशीला पदार्थ दिया गया था ताकि वह विरोध न कर सके. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी.

बंगाल भाग गया था आरोपी, पुलिस ने दबोचा
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दानिश गिरफ्तारी से बचने के लिए पश्चिम बंगाल भाग गया था. रांची पुलिस की तकनीकी सेल ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ट्रैक किया और एक विशेष टीम भेजकर उसे बंगाल से धर दबोचा. पुलिस अब पार्टी में मौजूद अन्य चार लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या यह पहले से रची गई कोई सामूहिक साजिश थी. इस घटना ने शहर में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा और निजी पार्टियों में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !