Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Ranchi News : 5 साल बाद झारखंड लौटे सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो, रांची में हुआ भव्य स्वागत

Ranchi News : सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो करीब पांच साल बाद झारखंड लौटे। उन्हें हैदराबाद से एयरलिफ्ट कर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और रांची की मेयर रौशनी खालको सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
कोरोना के बाद बिगड़ी थी तबीयत, अब स्वास्थ्य में सुधार

बताया जाता है कि वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के बाद इंद्रजीत महतो की तबीयत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद में लंबे समय तक इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। करीब पांच साल तक इलाज के बाद अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रांची लाया गया है। जानकारी के अनुसार, आगे के इलाज के लिए उन्हें बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !