Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Jamshedpur Rail Accident: सुंदरनगर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही हुई मौत, शौच के लिए निकला था

Jamshedpur: सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नंदूप गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया. 65 वर्षीय सिदयू सोय की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिदयू सोय रोज की तरह सुबह करीब 5 बजे घर से शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्हें रेलवे लाइन पार करनी थी, लेकिन जैसे ही वे पटरी पार करने लगे, अचानक तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेन की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वे संभल भी नहीं पाए और टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और तुरंत इसकी सूचना सुंदरनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और फिर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय ट्रेन की रफ्तार और अन्य परिस्थितियां क्या थीं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों की अपील
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस स्थान पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम होते, तो इस तरह की दर्दनाक घटना को रोका जा सकता था। घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत को उजागर कर दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !