Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Jamshedpur Accident: टेल्को में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक कार से टकराया, हालत गंभीर

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत तार कंपनी गेट के समीप मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक स्कूटी सवार युवक ने सामने से आ रही कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बुरी तरह घायल हो गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल 
घायल युवक की पहचान टेल्को निवासी राजा के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। 

तेज गर्मी से बिगड़ी तबीयत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार राजा साकची की ओर से आ रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है, और तेज गर्मी के कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे वह सामने से आ रही कार से टकरा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !