Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Jamshedpur News : कागलनगर बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों की बैठक, JNAC पर फूटा आक्रोश

Jamshedpur News : 14 अप्रैल को जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के तत्वाधान में सोनारी संयुक्त बाजार समिति द्वारा कागलनगर बाजार में दुकानों के किराया वृद्धि के विरोध में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने की, जबकि संचालन शंकर प्रसाद ने किया।बैठक में अतिथि के रूप में महासचिव नसीम अंसारी, बृजेश गोहिल, अधिवक्ता संजय सिंह, दुर्गा दास साहू, निखिल कुमार, शमीम उर रहमान और धर्मेश अडेसरा सहित कई लोग मौजूद रहे।
बिना सूचना किराया वृद्धि पर भड़के व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी

बैठक में उपस्थित सभी दुकानदारों ने एक स्वर में किराया वृद्धि का विरोध करते हुए एकजुटता दिखाई और संकल्प लिया कि एसोसिएशन के हर निर्णय में वे साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की कार्यशैली पर भी जमकर नाराजगी जताई गई।
महासचिव नसीम अंसारी ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के किराया बढ़ाना असंवैधानिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब प्रशासन से इस वृद्धि का आधार पूछा जा रहा है, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा, जिससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर अपनी बात रखेगा। यदि वहां भी समाधान नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसके लिए सभी व्यापारियों से तैयार रहने की अपील की गई। समिति के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी कहा कि एसोसिएशन के आह्वान पर सभी व्यापारी सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं।
बैठक के अंत में “किराया वृद्धि वापस लो” और “व्यापारी एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे, जिनमें संतोष गोरी, हेमंत राजा, सत्यनारायण अग्रवाल, कृष्ण सिंह, भारत बघेल और विक्की सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !