Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Ranchi News: रांची में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, डिलीवरी से दो दिन पहले हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान पूजा कुमारी (27 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

दो दिन बाद होनी थी डिलीवरी, परिजनों में मचा कोहराम
बताया जा रहा है कि पूजा कुमारी का प्रसव महज दो दिन बाद होने वाली थी, ऐसे में इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मृतका मूल रूप से डाल्टनगंज की रहने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन रांची पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

रिम्स में पोस्टमार्टम, हर पहलू की जांच जारी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से ससुराल में विवाद चल रहा था, जिसके चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों की शिकायत पर होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मृतका के परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !