Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Exam Update: कोल्हान विश्वविद्यालय में 13 से 21 अप्रैल तक भरे जाएंगे एमबीए के तीन सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म

Exam Update: कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने एमबीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत सत्र 2025-27 (प्रथम सेमेस्टर), सत्र 2024-26 (द्वितीय सेमेस्टर) और सत्र 2023-25 (तृतीय सेमेस्टर) के छात्र 13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. जो छात्र निर्धारित तिथि तक फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें 22 और 23 अप्रैल को 500 रुपये विलंब शुल्क (Fine) के साथ आवेदन करने का अंतिम अवसर दिया जाएगा.

800 रुपये परीक्षा शुल्क और आवश्यक दस्तावेज
परीक्षा शुल्क के रूप में प्रत्येक परीक्षार्थी को 800 रुपये ऑनलाइन मोड में जमा करने होंगे. फॉर्म भरने के दौरान छात्रों को अपनी पिछली परीक्षा की अंकतालिका (Marksheet) और पंजीकरण पत्र (Registration Slip) की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पूरी तरह डिजिटल माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी प्राप्त फॉर्म्स का सत्यापन कर 24 से 25 अप्रैल तक विश्वविद्यालय कार्यालय में डेटा जमा करना सुनिश्चित करें.

हार्ड कॉपी जमा करना अनिवार्य
ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्रों को आवेदन की हार्ड कॉपी (पीडीएफ फॉर्मेट) अपने संबंधित कॉलेज की ईमेल आईडी पर भेजनी होगी या कॉलेज में स्वयं जाकर जमा करनी होगी. परीक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी परिस्थिति में छात्र व्यक्तिगत रूप से विश्वविद्यालय कार्यालय में फॉर्म जमा करने न आएं, क्योंकि वहां भौतिक रूप से फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर लें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !