Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Jharkhand News : रामगढ़ में बड़ी साजिश नाकाम, राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार

Jharkhand News : रामगढ़ पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए राहुल दुबे गैंग के दो सदस्यों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पतरातु थाना क्षेत्र के हेसला गांव में की गई।पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को 13 अप्रैल की रात गुप्त सूचना मिली थी कि गैंग के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर सहायक पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।
पतरातु में छापेमारी के दौरान कारबाइन, पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद, फायरिंग कांड में भी कबूली संलिप्तता

इसी दौरान हेसला स्थित टाइप-2 काली मंदिर मैदान के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण करमाली और शिवम मिश्रा उर्फ नंदू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान करण करमाली के पास से 7.65 एमएम का देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस मिले, जबकि बाइक से 9 एमएम की देशी कारबाइन और दो जिंदा गोलियां बरामद की गईं।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे राहुल दुबे गैंग के लिए काम करते हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। उन्होंने 4 अप्रैल को पतरातु स्थित ओसम डेयरी प्लांट में हुई फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता भी कबूल की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !