Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Jamshedpur Breaking: डोबो पुल पर मिली स्कूटी और मोबाइल, परसुडीह के युवक के नदी में छलांग लगाने की आशंका, पत्नी से अनबन की बात आई सामने

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के डोबो पुल पर मंगलवार रात करीब 11 बजे परसुडीह गोलपहाड़ी निवासी 26 वर्षीय अविनाश कुमार का सामान मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अविनाश के मामा को पुल पर उसकी प्लेजर स्कूटी, मोबाइल और चाबी लावारिस हालत में मिले। परिजनों को आशंका है कि अविनाश ने पुल से स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी है। रात के अंधेरे में परिजन और स्थानीय लोग टॉर्च की रोशनी में नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव

परिजनों के अनुसार, अविनाश पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ गोविंदपुर में किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। मंगलवार शाम करीब 5 बजे वह घर से निकला था। इससे पहले उसने अपनी मां से 5 हजार रुपये यह कहकर लिए थे कि वह किराया का घर छोड़ देगा और अपने परिवार के साथ वापस परसुडीह शिफ्ट हो जाएगा। अविनाश का एक छोटा बेटा भी है, लेकिन तनाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस और परिजनों की तलाश जारी
अविनाश के मामा ने बताया कि घटना के बाद से उसकी पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई बात नहीं हो पाई है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल, अविनाश की खोजबीन जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !