Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Jamshedpur Breaking : डोबो पुल पर लावारिस स्कूटी मिलने का मामला, नदी में कूदने की आशंका निकली गलत, युवक साकची में मिला

Jamshedpur Breaking : सोनारी स्थित डोबो पुल पर मंगलवार देर रात लावारिस हालत में मिली स्कूटी के मामले में बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ। जिस युवक के सुवर्णरेखा नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही थी, वह पूरी रात साकची क्षेत्र में ही मौजूद पाया गया।
डोबो पुल पर मिली थी स्कूटी, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार, परसुडीह के गोलपहाड़ी निवासी 26 वर्षीय अविनाश कुमार की प्लेजर स्कूटी, मोबाइल फोन और चाबी मंगलवार रात करीब 11 बजे डोबो पुल पर लावारिस हालत में मिली थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक के नहीं मिलने पर नदी में कूदने की आशंका जताई गई।

इसके बाद पुलिस, परिजन और स्थानीय लोगों ने रातभर टॉर्च की रोशनी में सुवर्णरेखा नदी के आसपास तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

साकची में सुरक्षित मिला युवक, पारिवारिक तनाव आया सामने

सुबह होते ही मामले ने नया मोड़ ले लिया। जानकारी मिली कि अविनाश पूरी रात साकची गुरुद्वारा के पास एक किराए के कमरे में ठहरा हुआ था। कमरे के मालिक द्वारा सूचना दिए जाने पर उसके मामा टिंकू उसे अपने साथ घर ले गए।
परिजनों के अनुसार, अविनाश पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था। वह गोविंदपुर में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था और दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया। फिलहाल युवक सुरक्षित है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !