Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Jamshedpur News : टेल्को में चोरो का आतंक, बंद घर से उड़ाए लाखों के गहने

Jamshedpur News : टेल्को थाना अंतर्गत नीलडीह ग्वाला बस्ती गायत्री नगर में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों के गहने और सोने- चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया है।  
घर का ताला खुला पाकर अंदर घुसे चोर, सभी कमरों के ताले काट कर उड़ाया सामन 

बताया जाता है कि चोरो ने अवधेश सिंह के घर के सभी कमरों के ताले काटकर उसमें रखे आलमारी से करीब 15 से 20 लाख के सोने- चांदी के आभूषण ले उड़े। बताया जाता है कि अवधेश सिंह का परिवार पिछले 50 वर्षो से यहां रह रहा है। हाल के दिनों में उन्होंने नया मकान नामदा बस्ती में बनाया है। पिछले एक हफ्ते से परिवार नामदा बस्ती में रह रहा था मगर सामान यहीं था। घर पर एक भाई रह रहा था वह भी तीन दिन से एक शादी समारोह में हिस्सा लेने ससुराल गया था। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह जब अवधेश सिंह का ड्राइवर गाड़ी निकालने आया तो उसने घर का ताला खुल पाया। 

अंदर प्रवेश करने पर किसी को नहीं देख  ड्राइवर ने अवधेश सिंह को फोन किया, जब अवधेश सिंह अपने पुराने मकान पर पहुंचे तो देखा कि सारे घरों के ताले टूटे हुए हैं, और अलमारी में रखें जेवरात गायब हैं। पीड़ित परिवार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।  
बताते चलें कि हाल के दिनों में शहर और आसपास के इलाकों में चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं।  इस घटना को भी उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !