Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

BREAKING: जमशेदपुर के आसमान में फाइटर जेट की गर्जना, सोनारी के ऊपर दिखा लड़ाकू विमान, लोगों में बढ़ी उत्सुकता, देखें VIDEO

BREAKING: जमशेदपुर के सोनारी और पश्चिमी क्षेत्रों में गुरुवार सुबह लगभग 11:25 बजे एक फाइटर जेट उड़ता हुआ देखा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़ाकू विमान काफी तेज रफ्तार और गर्जना के साथ सोनारी के ऊपर से गुजरा, जिसे देख लोग अपने घरों और छतों से बाहर निकल आए. फिलहाल आधिकारिक रूप से इस विमान की मौजूदगी को लेकर वायुसेना या जिला प्रशासन की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन सैन्य विमान की अचानक आवाजाही को लेकर शहरवासियों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

रूटीन सॉर्टी या कलाईकुंडा एयरबेस से संबंध?
विशेषज्ञों और जानकारों का मानना है कि यह भारतीय वायुसेना (IAF) का कोई लड़ाकू विमान हो सकता है, जो संभवतः कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन (पश्चिम बंगाल) से रूटीन ट्रेनिंग या “सॉर्टी” (Sortie) पर निकला हो. कलाईकुंडा एयरबेस जमशेदपुर से भौगोलिक रूप से काफी करीब है, और अक्सर इस रूट का उपयोग प्रशिक्षण उड़ानों के लिए किया जाता है. हालांकि, सोनारी हवाई अड्डे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग की कोई सूचना नहीं है, इसलिए इसे एक सामान्य प्रशिक्षण उड़ान माना जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !