Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Jamshedpur News : टाटा पावर मजदूर यूनियन की बैठक, बकाया भुगतान और श्रमिक मुद्दों पर उबाल

Jamshedpur News : टाटा पावर मजदूर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित यूनियन कार्यालय में उपाध्यक्ष अम्बुज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मजदूरों की लंबित मांगों, ओवरटाइम भुगतान और ठेका कंपनियों की कार्यशैली पर गंभीर चर्चा हुई।
20 लाख OT बकाया, ठेका कंपनियों पर शोषण के आरोप

बैठक में बताया गया कि ताज टेक्नो कंपनी द्वारा मजदूरों का लगभग 20 लाख रुपये का ओवरटाइम (डबल भुगतान) और अंतिम सेटलमेंट लंबित है। वहीं ESP विभाग के करीब 100 मजदूरों को भी भुगतान नहीं मिला है। आर. के इरेक्टर्स पर आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से मजदूरों को ओवरटाइम का भुगतान निर्धारित दर से नहीं किया जा रहा, जिससे भारी नाराजगी है।

हड़ताल की चेतावनी, पवन कुमार की बहाली की मांग तेज

मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो CHP, ESP और मेंटेनेंस विभाग के मजदूर हड़ताल पर जाएंगे। साथ ही मांगों को लेकर ज्ञापन देने वाले पवन कुमार को अब तक काम पर वापस नहीं रखने से भी आक्रोश बढ़ा है। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी मई दिवस को धूमधाम से मनाने का भी निर्णय लिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !