Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Seraikela News: ईचागढ़ में बंटी पशुपालन इकाइयां, MPVY के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की नई शुरुआत

Seraikela News: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (MPVY) के तहत गुरुवार को सरायकेला और ईचागढ़ प्रखंड में पशुपालन इकाइयों का वितरण किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना और लाभुकों की आय को सशक्त बनाना है।


ईचागढ़ में पिगरी यूनिट का वितरण

इस योजना के तहत ईचागढ़ प्रखंड में कुल 7 पिगरी (सूकर पालन) इकाइयों का वितरण लाभुकों के बीच किया गया। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है।


सरायकेला में बकरी और बतख पालन को बढ़ावा

वहीं सरायकेला प्रखंड में 6 यूनिट गोटरी (बकरी पालन) और 10 यूनिट डकलिंग (बतख पालन) इकाइयों का वितरण किया गया। इन इकाइयों से ग्रामीण परिवारों को आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे।


वैज्ञानिक पद्धति अपनाने की सलाह

इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद BDO और प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने लाभुकों को पशुपालन के वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने, नियमित देखभाल करने और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इकाइयों का संचालन करने की सलाह दी। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !