Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Ranchi News : लोअर बाजार से तीन बच्चे दो दिनों से लापता, पुलिस की तलाश जारी

रांची: राजधानी के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चे पिछले दो दिनों से लापता हैं, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है। लापता बच्चों में विवेक टोप्पो, अनिकेत और सूरज कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर डांट पड़ने के बाद तीनों बच्चे घर से निकल गए थे और तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
पुलिस की लगातार छापेमारी, अब तक कोई सुराग नहीं

पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार जांच और खोजबीन में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, एक अन्य बच्चे के लापता होने की भी सूचना मिली थी, जिसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। उस बच्चे ने पूछताछ में बताया कि सभी लापता बच्चे आपस में दोस्त हैं और कुछ दिन पहले कोकर इलाके में राहगीरों से पैसे मांगते देखे गए थे। इसके बाद से तीनों का कोई सुराग नहीं मिला है।
रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को ये बच्चे कहीं दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि बच्चों को सुरक्षित वापस लाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !