Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Seraikela News: औद्योगिक इकाइयों पर शिकंजा, निरीक्षण में खामियां नहीं, फिर भी पर्यावरण पर अलर्ट

Seraikela News: सरायकेला जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी ने गुरुवार को सिनी स्थित Srijan Steel And Power Industries Pvt. Ltd. का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खनिज भंडारण और पर्यावरणीय मानकों की बारीकी से जांच की।


स्टॉक और रिकॉर्ड में मिला सामंजस्य

निरीक्षण के दौरान DMO ने खनिज भंडारण से जुड़े रिकॉर्ड और स्टॉक का विस्तृत सत्यापन किया। जांच में पाया गया कि उपलब्ध स्टॉक और रिकॉर्ड में पूरा सामंजस्य है, जिससे सभी बिंदुओं पर स्थिति संतोषजनक रही।


धूल नियंत्रण के लिए निर्देश

खनन पदाधिकारी ने फैक्ट्री प्रबंधन को निर्देश दिया कि परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए। इससे धूल उड़ान पर नियंत्रण रहेगा और पर्यावरण प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।


निगरानी जारी रहेगी 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की सभी औद्योगिक इकाइयों की समय-समय पर निगरानी और निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि खनन और पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !