Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Jamshedpur News: स्वच्छता की नई शुरुआत, बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण

Jamshedpur News: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयासों से बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। विधानसभा में दो बार इस मुद्दे को उठाने के बाद यह पहल धरातल पर उतरी, जिससे कॉलोनी में स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।


नारियल फोड़कर हुई शुरुआत, घर-घर से कचरा संग्रहण

कार्यक्रम की शुरुआत रोड नंबर 1 स्थित हिल टॉप स्कूल के पास नारियल फोड़कर की गई, जिसके बाद कचरा वाहन को रवाना किया गया। टीम ने घर-घर जाकर सूखा और गीला कचरा एकत्रित किया और वाहन में भी कचरों को लग के कर रखा गया, जिससे वैज्ञानिक तरीके से निपटान सुनिश्चित हो सके।


हर दिन चलेगी सेवा, मामूली शुल्क में बेहतर व्यवस्था

इस अभियान के तहत रोड नंबर 1 से लेकर रोड नंबर 6 तक सभी घरों से कचरा उठाया गया। अब यह सेवा प्रतिदिन संचालित होगी और इसके लिए प्रत्येक घर से ₹100 मासिक शुल्क लिया जाएगा। इस राशि का उपयोग ड्राइवर, मजदूर, सुपरवाइजर और डीजल खर्च के लिए किया जाएगा।


लोगों में उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पहल को स्थायी समाधान बताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और कॉलोनी को कचरा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !