Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Jamshedpur News : मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur News : भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने शनिवार को मानगो नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में हुई बढ़ोतरी के विरोध में उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के उस निर्णय का विरोध जताया, जिसके तहत नगर निकायों में नई गणना व्यवस्था लागू कर 15 से 20 प्रतिशत तक टैक्स बढ़ाया गया है।
बीजेपी का आरोप, बुनियादी सुविधाएं नहीं, फिर भी टैक्स बढ़ोतरी 

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि यह फैसला आम जनता पर सीधा आर्थिक बोझ डालने वाला है। इसका असर फ्लैट में रहने वाले परिवारों, मकान मालिकों, छोटे दुकानदारों, शोरूम संचालकों और मध्यम वर्गीय व्यवसायियों पर पड़ेगा। उन्होंने मानगो क्षेत्र की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां पानी, सड़क, सफाई और ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाएं अभी तक पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में टैक्स बढ़ाना अन्यायपूर्ण है।
प्रदर्शन के दौरान जल संकट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही मानगो में पानी की समस्या गंभीर हो गई है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है, जिसका असर खासकर दिहाड़ी मजदूरों और उनके बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

टैक्स वृद्धि वापस लेने की मांग, नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी

बीजेपी ने प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार से मांग की कि होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। साथ ही जब तक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में सुधार नहीं होता, तब तक किसी भी प्रकार की टैक्स वृद्धि नहीं की जाए।
पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया, तो मानगो की जनता लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !