Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Jamshedpur News : आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ट्रेलर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष का अल्टीमेटम

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले में बर्मामाइंस थाना कांड संख्या-08/2026 एवं 10/2026 के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने वरीय आरक्षी अधीक्षक, उपायुक्त और एसडीओ को लिखित आवेदन सौंपा है।
27 अप्रैल से आमरण अनशन, आत्मदाह की दी चेतावनी

आवेदन में जय किशोर सिंह ने कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे 27 अप्रैल 2026 को उपायुक्त कार्यालय परिसर में आमरण अनशन शुरू करेंगे और इसके बाद आत्मदाह तक करने को मजबूर होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दो महीने बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है।
उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी भविष्य में किसी गंभीर आपराधिक साजिश को अंजाम दे सकते हैं, क्योंकि उन्हें पुलिस और कानून का कोई भय नहीं रह गया है।

जांच पदाधिकारी पर लापरवाही और नियमों के उल्लंघन का आरोप

पीड़ित ने संबंधित अनुसंधान पदाधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बिना गवाहों के बयान लिए केस डायरी में गलत तथ्यों का उल्लेख कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने खुद को प्रताड़ित बताते हुए कहा कि मजबूरी में उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
जय किशोर सिंह ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !