Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Ranchi News : सुखदेव नगर में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट, लाठी-डंडे चले

Ranchi News : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के जनता फ्लैट में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब दो पड़ोसी किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे निकल आए और एक-दूसरे पर हमला शुरू हो गया। घटना के दौरान स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया मामला शांत, शिकायत दर्ज नहीं

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !