Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Hazaribagh News: कटकमदाग में युवती की शादी तय होने पर प्रेमी जोड़े ने किया खुदकुशी

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत कूद गांव में शनिवार को एक युवक और युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे क्षेत्र में शोक व चर्चा का माहौल बन गया।

मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान कूद गांव निवासी धीरज उर्फ गोलू गोप के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय राजेंद्र गोप के पुत्र थे। वहीं युवती की पहचान जया कुमारी के रूप में की गई है, जो हजारीबाग शहर के हुरूहुरू मोहल्ले के रहने वाले मोहन ठाकुर की बेटी थी। दोनों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में गम का माहौल पसरा हुआ है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया है। मामले को लेकर पुलिस सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और घटना के हर पहलू की जांच में जुट गई है।

प्रेम संबंध और तनाव बना वजह
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। इसी बीच 26 मई को युवती की शादी किसी अन्य व्यक्ति से तय कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी युवक को होने के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। इसी मानसिक दबाव और परिस्थिति के कारण दोनों ने यह कदम उठा लिया।

जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल कटकमदाग पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे और कोई कारण तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !