Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Jharkhand News: झारखंड में बेटियों के साथ बढ़ती दरिंदगी पर भाजपा का सड़क पर उतरने का किया ऐलान

Jharkhand News: रिम्स की डेंटल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे झारखंड को हिलाकर रख दिया है. इन घटनाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में कानून का राज खत्म हो चुका है और बेटियां अपने ही घर-शहर में असुरक्षित महसूस कर रही हैं.

दोषियों को मिले मौत की सजा
भाजपा ने सरकार से मांग की है कि इन जघन्य अपराधों के दोषियों पर स्पीडी ट्रायल चलाया जाए और उन्हें जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए. आदित्य साहू ने कड़े शब्दों में कहा कि अपराधियों के मन में पुलिस का डर खत्म हो गया है, क्योंकि सरकार न्याय करने के बजाय वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दरिंदों को फांसी नहीं मिलती, भाजपा चुप नहीं बैठेगी.

रांची की सड़कों पर निकलेगा मशाल जुलूस
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर न्याय की मांग को लेकर भाजपा दो दिनों तक राजधानी रांची में उग्र प्रदर्शन करेगी. तय रणनीति के मुताबिक, 19 अप्रैल की शाम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा. इसके अगले दिन यानी 20 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता रांची एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है.

सरकार की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार की ढुलमुल कार्यशैली के कारण अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस केवल खानापूर्ति के लिए मामले दर्ज करती है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है. भाजपा ने संकल्प लिया है कि जब तक राज्य की महिलाओं को सुरक्षित माहौल नहीं मिल जाता और दोषियों को सजा नहीं होती, उनका यह संघर्ष जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !