IPL 2026: शनिवार को Indian Premier League 2026 में डबल हेडर का रोमांच देखने को मिला। पहले मुकाबले में Delhi Capitals ने डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru को आखिरी ओवर में हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच अंत तक रोमांचक रहा, जहां David Miller ने निर्णायक पारी खेलते हुए बेंगलुरु के हाथ से जीत छीन ली। इस जीत के साथ दिल्ली ने 5 मैचों में 6 अंक हासिल कर टॉप 4 में जगह बना ली।
SRH की एंट्री से बदला खेल, दिल्ली बाहर
दिल्ली की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी क्योंकि कुछ ही घंटों बाद Sunrisers Hyderabad ने Chennai Super Kings को 10 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर कर दिया। Ishan Kishan की कप्तानी में SRH ने सीजन की तीसरी जीत हासिल की। दोनों टीमों के 6-6 अंक हो गए, लेकिन बेहतर नेट रनरेट (0.566) के करण हैदराबाद ने दिल्ली (0.310) को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया।
घंटे में बदली टेबल, नेट रनरेट बना गेमचेंजर
डबल हेडर के दिन पॉइंट्स टेबल में तेजी से बदलाव देखने को मिला। दिल्ली जहां कुछ समय के लिए चौथे स्थान पर पहुंची थी, वहीं महज 4 घंटे में पांचवें स्थान पर खिसक गई। हालांकि टीम के लिए स्थिति पूरी तरह खराब नहीं रही क्योंकि वह एक दिन पहले छठे स्थान पर थी। वहीं Gujarat Titans भी 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है।
हार के बावजूद RCB दूसरे नंबर पर, CSK की हालत खराब
हार के बावजूद RCB 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन Rajasthan Royals के पास उसे पीछे छोड़ने का मौका है। दूसरी ओर CSK 4 अंकों के साथ आठवें स्थान पर संघर्ष कर रही है। पॉइंट्स टेबल में Punjab Kings 9 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि Lucknow Super Giants, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders निचले पायदानों पर बने हुए हैं।