Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-19

Pakur News: गोविंदपुर में अवैध लॉटरी कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में टिकट बरामद

Pakur: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदपुर मोड़ के पास स्थित एक चाय दुकान में अवैध तरीके से लॉटरी का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन किया और मौके पर छापेमारी की, जहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

छापेमारी में भारी मात्रा में टिकट बरामद
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से बड़ी संख्या में अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद हासिम हुसैन के रूप में हुई है। उसके पास से नागालैंड स्टेट लॉटरी के 110 टिकट, नर्मदा लिखित 50 टिकट और सिक्किम स्टेट लॉटरी के 50 टिकट बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था, जिसकी जांच अब आगे बढ़ाई जा रही है।

मामला दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश तेज
इस मामले में पाकुड़ नगर थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4)/3(5) और लॉटरी रेगुलेशन एक्ट 1998 की धारा 7(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, अवर निरीक्षक अखिलेश राम सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !