Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-19

Jharkhand News: 15वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शानदार समापन, ट्रैक से लेकर थ्रो तक खिलाड़ियों का कमाल

Jharkhand News: झारखंड एथलेटिक्स संघ और बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में चंदनक्यारी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय 15 वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। 18 से 19 अप्रैल तक चली इस प्रतियोगिता में राज्य के 24 जिलों से 240 एथलीट और 60 तकनीकी पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिससे आयोजन में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।


सम्मान और उत्साह से भरा समापन समारोह

समापन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किय गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव शिव कुमार पांडे, एस.एम. शम्सी, उमेश लोहरा, आयोजन सचिव आशु भाटिया सहित कई गणमान्य अतिथि और विभिन्न जिलों के पदाधिकारी व प्रशिक्षक उपस्थित रहे।


बोकारो बना ओवरऑल चैंपियन

प्रतियोगिता में बोकारो जिला ने 68 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि रांची 47 अंकों के साथ उपविजेता रहा। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला लंबी कूद में हुस्नआरा प्रवीण विजेता रहीं, जबकि डिस्कस थ्रो में शिवानी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। 4×100 और 4×400 मीटर रिले में भी कई जिलों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।


थ्रो और ट्रैक इवेंट्स में चमके खिलाड़ी

थ्रो इवेंट्स में हैमर थ्रो और जेवलिन थ्रो में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ट्रैक इवेंट्स में 10,000 मीटर वॉक, 5000 मीटर दौड़, 200 मीटर और 800 मीटर स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता ने राज्य के एथलीटों को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान किया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !