Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-20

Hazaribagh News: चट्टी बरियातू में हाइवा पर हमला, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी, कंपनी को दी अंतिम चेतावनी

Hazaribagh News: जिले के चट्टी बरियातू क्षेत्र में सोमवार दोपहर अचानक हालात तनावपूर्ण हो गए, जब अज्ञात हमलावरों ने एक हाइवा वाहन पर गोलीबारी की और उसे आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया. इस वारदात से पूरे इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.


सोशल मीडिया पर गैंग ने ली जिम्मेदारी

घटना के कुछ ही समय बाद राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए एक कथित प्रेस रिलीज जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली. गैंग ने इसे रित्विक कंपनी के खिलाफ “ट्रेलर” बताते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ चेतावनी देने के उद्देश्य से किया गया है. प्रेस रिलीज में कंपनी से जुड़े सतीश बाबू को सीधे तौर पर संबोधित करते हुए कहा गया कि यह कार्रवाई उनकी “नींद खोलने” के लिए की गई है.

खुली धमकी से बढ़ी चिंता, पुलिस जांच में जुटी
गैंग ने अपने बयान में आगे चेतावनी देते हुए कहा कि कंपनी जल्द “सिस्टम में आ जाए”, नहीं तो अंजाम और भी गंभीर हो सकता है. सतीश बाबू को लेकर भी सीधी धमकी दी गई है, जिसे “अंतिम चेतावनी” बताया गया है. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है. वायरल प्रेस रिलीज की सत्यता की जांच की जा रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !