Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-20

Ranchi News: रांची में BJP का प्रदर्शन, नारेबाजी के बाद खाली हाथ लौटे BJP कार्यकर्ता, SSP से नहीं हो सकी मुलाकात

Ranchi News: राजधानी रांची में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और मेडिकल छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ता SSP कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। हालांकि, वे पुलिस के किसी बड़े अधिकारी से मिले बिना ही लौट गए। कार्यकर्ता ज्ञापन भी नहीं सौंप सके और सिर्फ नारेबाजी करते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग करते रहे।


समाहरणालय गेट पर रोके गए कार्यकर्ता, सरकार पर साधा निशाना

दोपहर करीब 12:30 बजे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता समाहरणालय भवन पहुंचे, लेकिन पुलिस ने पहले ही मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया था। सभी कार्यकर्ता नीचे ही रुककर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सुस्त है और पुलिस प्रशासन केवल गिरफ्तारी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर सकता।


दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार मेडिकल छात्रा और तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामलों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मेडिकल छात्रा मामले में आरोपी को खड़गपुर से पकड़ा गया, जबकि बच्ची के मामले में उसी दिन गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी, लेकिन फांसी की सजा देना अदालत का काम है, पुलिस का नहीं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !