Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-20

CRPF Constable Recruitment: CRPF में 9195 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 19 मई तक कर सकते हैं आवेदन

CRPF Constable Recruitment: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कॉन्स्टेबल टेक्निकल और ट्रेड्समैन (पुरुष व महिला) के कुल 9195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए 9096 पुरुष और 79 महिला पदों पर बहाली की जाएगी, जबकि 20 पद पायनियर विंग के लिए आरक्षित हैं. इच्छुक अभ्यर्थी CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज यानी 20 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है.

आयु सीमा और आवेदन शुल्क का निर्धारण
पदों के अनुसार आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी. ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि अन्य तकनीकी व ट्रेड्समैन पदों के लिए 18 से 23 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है. आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ईडब्ल्यूएस (EWS) और ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए 100 रूपए शुल्क निर्धारित है. वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को इस शुल्क से पूरी तरह मुक्त रखा गया है.

आवेदन प्रक्रिया में बरतें सावधानी
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक पोर्टल https://rect.crpf.gov.in/ पर उपलब्ध विस्तृत नोटिफिकेशन को भली-भांति पढ़ लें. आवेदन करते समय शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक मानकों (Physical Standards) की जानकारी का मिलान करना अनिवार्य है, ताकि बाद में कोई त्रुटि न हो. शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यमों जैसे यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग या कार्ड के जरिए आसानी से किया जा सकता है.

देश सेवा के साथ उज्ज्वल करियर का अवसर
CRPF जैसे प्रतिष्ठित बल में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती होना युवाओं के लिए न केवल रोजगार, बल्कि देश सेवा का भी सुनहरा मौका है. भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और ट्रेड टेस्ट आयोजित किए जाएंगे. समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही इस चयन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !