Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-20

Jamshedpur News: जेम्को कालीमाटी विद्यालय के छात्रों का कमाल, कक्षा आठवीं के बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता

Jamshedpur News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती के कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष के परिणामों में जितेंद्र रजक ने प्रथम स्थान हासिल कर टॉपर बने, जबकि कृष्ण कुमार ने द्वितीय और लड़ो कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।


विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान समारोह

उत्कृष्ट परिणाम के बाद सोमवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक  धनंजय श्रीवास्तव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


शिक्षकों और अभिभावकों की रही अहम भूमिका

इस अवसर पर राकेश कुमार, करनदीप सिंह, कंचन कुमारी, एंजेलिना टीगा, अंजू वर्मा, रोहित कुमार सहित कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने बच्चों की इस सफलता पर खुशी जताई और उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !