पहले भी मिले थे दो भारी बम, सेना ने नियंत्रित विस्फोट से किया था नष्टपूर्व में मिले दोनों बमों को भारतीय सेना की बम स्कवॉड ने 25 मार्च को विशेष ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित तरीके से नष्ट किया था। उस कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब तीसरे बम के मिलने से फिर से दहशत फैल गई है।ताजा जानकारी के अनुसार, सेना ने नए मिले बम को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए घटनास्थल पर गड्ढा खोदा गया है, जिसमें बम को दफनाकर नियंत्रित तरीके से विस्फोट कर निष्क्रिय किया जाएगा।सेना की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बम को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी होने की संभावना जताई जा रही है। लगातार मिल रहे बमों से बढ़ी चिंता, प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपीललगातार इस तरह के बम मिलने से आम जनता में डर का माहौल बना हुआ है। सेना और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत इसकी सूचना पुलिस या संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Jamshedpur News : बहरागोड़ा क्षेत्र में एक बार फिर सक्रिय बम मिलने से इलाके में भय का माहौल गहरा गया है। यह तीसरी बड़ी घटना है, जिसने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले मार्च 2026 के मध्य में भी ग्रामीणों को दो विशाल सिलेंडरनुमा वस्तुएं मिली थीं, जो जांच में करीब 227 किलो वजनी सक्रिय बम निकली थीं।