Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Jharkhand News: चतरा में रोजगार सेवक की मौत का खुलासा, CCTV फुटेज से खुल रहे राज, अफवाहों पर लगा ब्रेक

Jharkhand News: झारखंड के चतरा में रोजगार सेवक राजेश शर्मा की मौत को लेकर फैल रही तरह-तरह की चर्चाओं के बीच पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिससे कई अहम सुराग मिले हैं।


शादी से लौटते वक्त हादसे की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजेश शर्मा एक शादी समारोह से लौटते समय पिकअप वाहन में लटककर आ रहे थे। इसी दौरान हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

जांच में साफ हो रही तस्वीर
घटना के बाद इलाके में कई तरह की अफवाहें फैल गई थी, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच में मिले तथ्यों के आधार पर इन पर विराम लग रहा है। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।

शोक में डूबा क्षेत्र, परिजनों की मांग कायम
राजेश शर्मा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजन गहन जांच और मुआवजे की मांग पर अड़े हैं, साथ ही प्रशासन से परिवार के लिए आर्थिक सहायता और पत्नी के भरण-पोषण की व्यवस्था की अपील कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !