Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Jamshedpur News: एग्जाम स्ट्रेस को दूर करने के लिए, करीम सिटी कॉलेज में स्लीप साइकिल से सफलता तक का खास वर्कशॉप

Jamshedpur News: जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, करियर प्लानिंग एवं गाइडेंस सेल और जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में “कौशल एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम” के तहत एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम का विषय “Sleep Smart, Score Better” रहा।


इंटरैक्टिव वर्कशॉप में सीखें स्मार्ट स्टडी टिप्स

मुख्य वक्ता हेल्थ एड्यूकेटर डॉ. झुंपा मुखर्जी ने सत्र को इंटरैक्टिव वर्कशॉप के रूप में संचालित किया। उन्होंने छात्रों को वैज्ञानिक आधार पर नींद प्रबंधन, परीक्षा के दौरान फोकस बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके, डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से बचाव और तनाव को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने की तकनीकें साझा की। 


स्लीप साइकिल से माइंडफुलनेस तक खास फोकस

कार्यक्रम में “स्लीप साइकिल ट्रैकिंग”, “पावर नैपिंग”, “ब्रेन फूड” और “माइंडफुलनेस एक्सरसाइज” जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। आयोजन का उद्देश्य छात्रों को अकादमिक दबाव के बीच मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए तैयार करना था, जिससे वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।


छात्रों में उत्साह, शिक्षकों ने बताया अहम पहल

प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों को किताबों से आगे की दुनिया के लिए तैयार करते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. आफताब आलम ने सेल्फ-मैनेजमेंट के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. अनवर, डॉ. फिरोज आलम सहित कई शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। संचालन अफ़िफ़ा ज़मन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन साहिबा खान ने दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !