Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Bahragora Breaking News : जमशेदपुर के बहरागोड़ा में मिला तीसरा सक्रिय बम निष्क्रिय, सेना के ऑपरेशन के बाद इलाके में राहत

Bahragora Breaking News : जमशेदपुर के बहरागोड़ा क्षेत्र में लगातार तीसरी बार सक्रिय बम मिलने से फैली दहशत के बीच अब बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारतीय सेना की बम डिस्पोजल टीम ने संदिग्ध बम को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है।यह तीसरी बड़ी घटना है, जिसने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। इससे पहले मार्च 2026 में भी ग्रामीणों को दो विशाल सिलेंडरनुमा बम मिले थे, जिनका वजन करीब 227 किलो था। उन बमों को भी सेना ने 25 मार्च को विशेष अभियान चलाकर नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट किया था।
गड्ढा खोदकर नियंत्रित विस्फोट से किया गया बम निष्क्रिय

ताजा मामले में भी सेना ने पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन चलाया। घटनास्थल पर गड्ढा खोदकर बम को उसमें दफनाया गया और फिर नियंत्रित तरीके से विस्फोट कर उसे निष्क्रिय किया गया। इस दौरान पूरे इलाके को खाली कराकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी तरह की जनहानि न हो।

लगातार मिल रहे बमों से बढ़ी चिंता, जांच में जुटी एजेंसियां

लगातार इस तरह के बम मिलने से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि बम निष्क्रिय होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच में जुट गई हैं कि इतने बड़े विस्फोटक इलाके में कैसे पहुंचे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत पुलिस या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !