Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Jharkhand News: बिजली विभाग की गुंडागर्दी पर भड़के सीएम सोरेन, पलामू के युवक ने दी जान देने की धमकी, तो एमडी को लगा दी फटकार

Jharkhand News: पलामू के कुशवाहा अविनाश नाम के एक युवक ने जब सोशल मीडिया पर अपनी जान देने की बात लिखी, तो रांची से लेकर पलामू तक बिजली विभाग में हड़कंप मच गया. युवक का आरोप है कि विभाग के अफसर मीटर रीडिंग देखते नहीं और घर बैठे मनमाना बिल थमा देते हैं. हद तो तब हो गई जब इस फर्जी बिल को सुधारने के बदले अधिकारियों ने युवक से बिल की आधी रकम बतौर रिश्वत मांग ली. भ्रष्टाचार के इस मकड़जाल से तंग आकर युवक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए सुसाइड करने की बात कह डाली.

मुख्यमंत्री ने एमडी को सीधे चेताया
युवक का दर्द देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत मोर्चा संभाला. उन्होंने झारखंड बिजली वितरण निगम के एमडी को आड़े हाथों लेते हुए दो-टूक कहा कि "यह स्थिति बर्दाश्त के काबिल नहीं है." सीएम ने सख्त आदेश दिया कि अधिकारी तत्काल इस युवक की समस्या का समाधान करें और उन भ्रष्ट अफसरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. मुख्यमंत्री के इस तेवर से विभाग के उन अफसरों में खौफ है जो जनता को परेशान करने में माहिर हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !