Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Jharkhand News: एक महीने में 7 मौतें, कोडरमा में हाथी आतंक बना बड़ा खतरा

Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा जिले में हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह गांव में मंगलवार रात हाथियों के हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में बिहार के फतेहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार मांझी और 12 वर्षीय लवकुश शामिल हैं।


ईट भट्ठे पर मची अफरा-तफरी, बचाव में गई जान

घटना उस समय हुई जब ईट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों के बीच अचानक हाथियों का झुंड पहुंच गया और झोपड़ियों को तोड़ने लगा। जान बचाने के लिए लोग भागने लगे। इसी दौरान एक बच्चा झोपड़ी में फंस गया, जिसे बचाने की कोशिश में परिवार के लोग लौटे, लेकिन बच्चा हाथियों के झुंड की चपेट में आ गया।


मासूम की दर्दनाक मौत, तीन घायल

हादसा इतना भयावह था कि बच्चे की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। वहीं राजकुमार मांझी की पत्नी गौरी देवी, लवकुश की मां कारी देवी और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।


बढ़ता खतरे के बीच ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश सतगावां थाना क्षेत्र के कानीकेंद्र गांव में भी हाथियों ने एक घर को तोड़कर अनाज नष्ट कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है। पिछले एक महीने में 7 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है और ठोस कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !