Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Bihar News : बगहा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, इलाके में सनसनी

Bihar News : बगहा नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी युगल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।मामला नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 स्थित पुअर हाउस इलाके का है। स्थानीय लोगों ने बगीचे में युवक और युवती का शव पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी।
फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। दोनों शवों को नीचे उतारकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।
मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 35 पुअर हाउस निवासी गुलाब मिस्त्री की बेटी शाहबुन नैश और बगहा रत्नमाला निवासी असगर मिस्त्री के पुत्र के रूप में हुई है।

प्रेम प्रसंग की आशंका, सभी पहलुओं पर जांच जारी

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।
पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !