Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Giridih News : तुलाडीह गांव में भीषण आग, 7 घर जलकर राख, कई परिवार बेघर

Giridih News : जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र के तुलाडीह गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते सात घर इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गए।इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। पीड़ित परिवारों के घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और जरूरी कागजात तक जलकर खाक हो गए। हालात ऐसे हैं कि कई परिवारों के पास पहनने तक के कपड़े नहीं बचे हैं और वे पूरी तरह दूसरों की मदद पर निर्भर हो गए हैं।
ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल बुझाई आग, सिलेंडर निकालकर टाला बड़ा हादसा

घटना के बाद ग्रामीणों ने बाल्टी, मोटर और पाइप के सहारे आग बुझाने की कोशिश की और घंटों तक कड़ी मशक्कत की। इस दौरान कई लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर घरों से गैस सिलेंडर बाहर निकाले, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दमकल की देरी पर नाराजगी, राहत और मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया। इस हादसे में सात परिवार पूरी तरह बेघर हो गए हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और पीड़ितों को सहायता का आश्वासन दिया। फिलहाल प्रभावित परिवार राहत सामग्री, अस्थायी आवास और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !