Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Gumla Fire Incident: घाघरा थाना परिसर के पीछे लगी भीषण आग, जब्त वाहन जले, गुमटी जलकर हुई राख

Gumla: घाघरा थाना परिसर के पीछे अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि थाना में जब्त कर रखे गए कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और जलकर पूरी तरह खाक हो गए। आग की लपटें आसपास तक फैल गईं और थाना परिसर के बगल में स्थित एक गुमटी भी इसकी चपेट में आकर राख हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. 

ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर किया आग बुझाने का प्रयास
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि शुरुआती प्रयास में आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आखिरकार आग पर नियंत्रण पाया और स्थिति को संभाला।

गुमटी संचालक को हुआ नुकसान, पुलिस जांच में जुटी 
आगजनी की इस घटना में गुमटी संचालक विमल घोष को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उन्हें करीब 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है, क्योंकि उनकी गुमटी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। थाना प्रभारी के अनुसार, थाना परिसर के पीछे अक्सर कचरा फेंका जाता है और आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसी कचरे में आग लगा दी, जिससे यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !