Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Railway Update: यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव

Railway Update: रेलवे यात्रियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है. हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. लिंक रेक के विलंब से पहुंचने के कारण यह निर्णय लिया गया है.
लिंक रेक की देरी का असर, नई टाइमिंग जारी
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित समय 14:35 बजे के बजाय 15:45 बजे हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी. यानी ट्रेन लगभग एक घंटे 10 मिनट की देरी से रवाना होगी.

यात्रियों से अपील, समय का ध्यान रखें, स्टेशन समय पर पहुंचें
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बदले हुए समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं और स्टेशन समय पर पहुंचें. साथ ही किसी भी असुविधा से बचने के लिए आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें.

प्रस्थान समय में यह बदलाव तकनीकी कारणों से किया गया है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने समय रहते यह जानकारी साझा की है, ताकि सफर में कोई परेशानी न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !