Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Seraikela News: सरायकेला नगर पंचायत एक्टिव मोड में, 3 महीने में 100 आवास, किराया कटौती और बस सेवा की तैयारी

Seraikela News: नगर निकाय चुनाव के बाद सरायकेला नगर पंचायत की पहली बैठक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर के विकास को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। सभी निर्वाचित पार्षदों की मौजूदगी ने बैठक को सार्थक बनाया।


पानी-बिजली संकट पर प्राथमिकता से होगा काम

बैठक में नगर क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्याओं—पानी और बिजली पर गंभीर चर्चा हुई। नगर अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इन मुद्दों के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा और आवश्यक प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजे जाएंगे, ताकि लोगों को जल्द ही राहत मिल सके।


विकास का ब्लू प्रिंट और जनहित के फैसले

शहर के सर्वांगीण विकास के लिए विस्तृत ब्लू प्रिंट तैयार करने पर सहमति बनी। साथ ही टाउन हॉल, सामुदायिक भवन और विवाह भवन के किराये में कटौती, अतिक्रमण पर रोक और आवश्यक मशीनों की खरीद जैसे जनहित से जुड़े फैसलों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन महीनों में कम से कम 100 लाभुकों को लाभ देने का लक्ष्य तय किया गया।


बस सेवा शुरू करने की पहल, आदर्श नगर बनाने का संकल्प

शाम के समय बस सेवा की कमी को देखते हुए इस दिशा में पहल करने पर सहमति बनी है। नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि पानी-बिजली की समस्या को जल्द ही समाधान कर ठोस विकास योजनाओं को जमीन पर उतारा जाएगा। सभी पार्षदों ने नगर को आदर्श बनाने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई, जो एक सकारात्मक संकेत है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !