Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Seraikela News: भीड़तंत्र पर सख्ती, पुलिस ने दी चेतावनी, “बच्चा चोर” की अफवाह फैलाने वालों पर नजर

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर बुधवार को कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कांड्रा थाना से कांड्रा चौक तक निकाले गए इस अभियान में जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही।


“बच्चा चोर” अफवाह से बचें, कानून हाथ में न लें

पुलिस ने लोगों से अपील की कि “बच्चा चोर” की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल संदेह के आधार पर किसी के साथ मारपीट न करें। ऐसा करना गैर-कानूनी है और कई बार निर्दोष लोग भी इसका शिकार हो जाते हैं।


पोस्टर-बैनर से दिया जागरूकता संदेश

अभियान के दौरान जगह-जगह पोस्टर-बैनर लगाए गए, जिनमें लिखा था, बच्चा चोर की अफवाह से सावधानकानून अपने हाथ में लें। साथ ही लोगों को सतर्क रहने और अफवाह न फैलाने की सलाह दी गई।


संदिग्ध दिखे तो 112 पर करें कॉल

पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत 112 पर डायल कर सूचना दें। हाल के दिनों में अफवाहों के कारण भीड़ द्वारा पिटाई की घटनाएं बढ़ी हैं, इसलिए लोगों से शांति और समझदारी बनाए रखने की अपील की गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !