Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Seraikela News: हर घर जल का संदेश, कुचाई में सुजल स्वच्छ संवाद

Seraikela News: जल जीवन मिशन के तहत मंगलवार को कुचाई प्रखंड के आरुवा पंचायत स्थित जोड़ासारजम गांव में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजना की प्रगति, क्रियान्वयन और उसके लाभों की जानकारी साझा करना था।


जल गुणवत्ता और रख-रखाव पर जोर
कार्यक्रम के दौरान नल-जल आपूर्ति, जल की गुणवत्ता, संचालन एवं रख-रखाव, सामुदायिक सहभागिता और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीणों से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव और फीडबैक भी लिए गए।

उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण, योजनाओं के सतत संचालन और गुणवत्ता मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया।

अधिकारियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ कुचाई, स्थानीय मुखिया, जल सहिया, आंगनवाड़ी सेविका, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं, स्कूली छात्र-छात्राएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !