Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-23

Jamshedpur Breaking: कन्हैया यादव हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी बिल्ला पाठक ने कोर्ट में टेके घुटने, पुलिस के खौफ से किया सरेंडर

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के कन्हैया यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मामले के मुख्य आरोपी बिल्ला पाठक ने पुलिस की बढ़ती दबिश और कुर्की-जब्ती के डर से जमशेदपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है. गोलमुरी की नामदा बस्ती का रहने वाला बिल्ला पाठक वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था. पुलिस ने अब उसे रिमांड पर लेने के लिए अदालत में अर्जी लगा दी है, ताकि पूछताछ के जरिए इस हत्याकांड की उन परतों को खोला जा सके जो अब तक छिपी हुई हैं.

आपसी रंजिश में हुई थी फल कारोबारी की हत्या
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, फल कारोबारी कन्हैया यादव की हत्या के पीछे आपसी रंजिश मुख्य वजह थी. इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. गौरतलब है कि पुलिस ने इन गिरफ्तारियों के दौरान आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल, सात खोखा और तीन अन्य हथियार बरामद किए थे. पकड़े गए सभी आरोपी गोलमुरी की नामदा बस्ती के ही रहने वाले थे. बिल्ला पाठक के सरेंडर के बाद अब पुलिस को इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड और साजिश के पीछे के असली कारणों का पता चलने की उम्मीद है.

फिल्मी अंदाज में हुआ सरेंडर, एक अब भी फरार
बिल्ला पाठक का सरेंडर किसी सस्पेंस फिल्म के क्लाइमेक्स जैसा रहा. पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी और उस पर दबाव बढ़ता जा रहा था. जब भागने के सारे रास्ते बंद हो गए, तो उसने गुपचुप तरीके से कोर्ट पहुंचकर सरेंडर करना ही बेहतर समझा. हालांकि, इस मामले में अभी भी एक और नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस की विशेष टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !