Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-23

Jharkhand News : सड़क धंसने पर उबाल, मरम्मत नहीं शुरू होने से विधायक राज सिन्हा अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

Dhanbad News : केंदुआडीह क्षेत्र में धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क धंसने की घटना के नौ दिन बीत जाने के बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। सड़क पर आवागमन ठप होने से जनजीवन प्रभावित है और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक राज सिन्हा स्थानीय ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। बड़ी संख्या में प्रभावित लोग धरने में शामिल होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।
सड़क मरम्मत, आवागमन बहाली और पुनर्वास को लेकर उठी मांग

धरनार्थियों ने धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क की अविलंब मरम्मत शुरू करने, यातायात बहाल करने और प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास को लेकर जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल से सीधे संवाद की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क धंसने के बाद अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

राज सिन्हा ने प्रशासन-बीसीसीएल पर साधा निशाना, काम शुरू होने तक जारी रहेगा धरना

धरने में शामिल विधायक राज सिन्हा ने जिला प्रशासन और बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गंभीर घटना के बावजूद संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही। उन्होंने कहा कि जो लोग बेलगड़िया नहीं जाना चाहते, उनके लिए अन्य सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं होता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !