Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Ranchi News : जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, दानपेटी लूटकर फरार बदमाश, CCTV से मिला बड़ा सुराग

Ranchi News : जगन्नाथपुर मंदिर में बीती रात हुई सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपराधियों ने मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दानपेटी से नकदी लूट ली और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और जांच तेज कर दी गई है।
निर्माण स्थल की सीढ़ी से मंदिर में घुसा संदिग्ध, वारदात के बाद पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस जांच में सबसे अहम सुराग मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से मिला है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति वारदात के दौरान मंदिर परिसर में घूमता नजर आया है। पुलिस का मानना है कि यही शख्स घटना का मुख्य सूत्रधार हो सकता है। तकनीकी सेल फुटेज को और स्पष्ट कर पहचान पुख्ता करने में जुटी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंदिर अंदर से बंद था, लेकिन पिछले हिस्से में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लगी सीढ़ियों का इस्तेमाल कर बदमाश दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। आशंका है कि उसने पहले गार्ड पर हमला कर उसकी हत्या की और फिर दानपेटी तोड़कर नकदी लूट ली।

घटना की सूचना मिलते ही रांची एसएसपी राकेश रंजन खुद मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की कई टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं।

रांची SSP खुद पहुंचे मौके पर, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी तकनीकी टीम, जल्द खुलासे का दावा

मामले में अब तक चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच में एक ही व्यक्ति द्वारा वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !