Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Bihar News : सिवान के बम्बू रेस्टोरेंट में लगी आग, इलाके में फैली अफरा-तरफी

Bihar News : सीवान शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पी देवी मोड़ के समीप स्थित बंबू रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट धू-धू कर जलने लगा और कुछ ही देर में पूरी तरह राख में तब्दील हो गया।
दमकल विभाग के अथक प्रयास के बाद पाया आग पर काबू, 90 लाख का अनुमानित नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आग को फैलते देख आस-पास के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रेस्टोरेंट पूरी तरह जल चुका था। इस हादसे में करीब 90 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है आग लगने का कारण 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, रेस्टोरेंट संचालक ने आरोप लगाया है कि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, जिसके कारण नुकसान और बढ़ गया। फिलहाल, प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !